
हाजीपुर : सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बोअरीया गांव में एक कमरे में नवविवाहिता का शव मिलने से कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी सराय थाना की पुलिस पदाधिकारी को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सराय थाना पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि दहेज में रुपया नहीं देने के कारण मृतक के सास और पति ने मिलकर हत्या कर दिया। और घटना के बाद घर बंद करके सभी फरार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कमल किशोर की पत्नी नेहा कुमारी बताई गई है। मृतक के भाई ने बताया कि 2023 में अपनी बहन की शादी बोअरीया गांव निवासी कमल किशोर के साथ किया था। शादी के बाद से ही उसकी सास और पति मिलकर प्रताड़ित किया करता था मारपीट करता था। रुपया के कारण हमारी बहन की हत्या उक्त लोगों ने मिलकर कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

