HomeHajipurदहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

हाजीपुर : जिले के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुस्तमपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 12 में एक महिला की शव मिलने से कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं मृतक के परिवार वालों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले रुस्तमपुर पहुंचे। मृतक की मां पिता ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

सूचना पर पहुंची रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक स्थानीय कौशल कुमार के 25 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी थी। मृतक के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर दहेज में रुपए अन्य सामान नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि पटना जिले के मौजीपुर रामकृपाल टोला निवासी भीमराव की पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी करीब 4 साल पहले रुस्तमपुर निवासी कौशल कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले नगद रुपए टीवी समेत अन्य मांग को लेकर लड़की को प्रताड़ित एवं मारपीट किया करता था।

मृतक की मां एवं पिता ने पति कौशल कुमार ससुर कृष्णा राय सास एवं नंद पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे प्रियंका अपने घर में खाना खा रही थी इसी दौरान उसके पति अचानक घर में आकर गाली गलौज एवं मारपीट करने लगा। विरोध करने पर चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दिया। घटना के बाद घर के सभी लोग फरार बताया गया है। घटना के संबंध में रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।

हाजीपुर से ऋषभ कुमार कीरिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular