राघोपुर : जुरावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव मे पांच एकड़ जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान अफरातफरी मच गई। गोलियों की गुंज से इलाका थर्रा गया। हालांकि घटना मे किसी के घायल होने की सूचना नही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक भूमि विवाद एवं आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच दर्जनों राउंड गोलियां चली है।

घटना की जानकारी मिलते ही जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव पुलिस बल एवं पदाधिकारी के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार वीरपुर गांव के दरबार के लोगो का करीब पांच एकड़ जमीन है। जिस पर दो लोग अपना वर्चस्व एवं कब्जे को लेकर बुधवार दोपहर शाम भिडंत हो गया। एक तरफ वीरपुर टोला एवं दूसरे तरफ लंका टोला के लोगो के बीच जमकर फायरिंग हुई। जिसमे करीब दर्जनों राउंड से गोलिया चली।

जानकारी के मुताबिक पुलीस ने महावीर यादव पिता रामप्रीत राय ग्राम लखीपुर थाना सालिमपुर जिला पटना, मंजय कुमार पिता विलास राय, अजय राय पिता उमेश राय दोनो ग्राम वीरपुर थाना जुड़ावनपुर, राजेश कुमार पिता कालेश्वर राय ग्राम नगरगवा थाना राघोपुर, विरसेन सिंह पिता रघुवीर सिंह ग्राम मजलिसपुर थाना महनार, गुड्डू कुमार पिता लालबाबू राय ग्राम वीरपुर थाना जुड़ावनपुर को गिरफ्तार किया है।साथ में 2 ट्रैक्टर, 3 बाइक, 1 स्कॉर्पियो, 6 बोतल अंग्रेजी शराब, 2 पिस्टल, 4 गोली, 4 खोखा बरामद किया है।वही घटना की जानकारी के बाद जुरावनपुर पुलिस,राघोपुर थाना की पुलिस एवं रुस्तमपुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले मे 6 लोगो को गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया की जमीनी विवाद मे गोलीबारी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
