वैशाली: हाजीपुर सोनपुर रेल खंड के बाघ मूसा रेलवे ढाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला का हाथ और पैर कट गया। जबकि महिला के एक बच्चे की मौत हो गई। दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों द्वारा महिला और उसकी बच्ची का इलाज किया जा रहा है। महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस महिला के पहचान करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हाजीपुर सोनपुर रेल खंड के बाघ मूसा रेलवे ढाला के पास अपने दो बच्चों के साथ ट्रैक पार कर रही महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिस महिला के एक बच्ची की कटने से मौत हो गई। महिला और उसकी एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी तब लगी जब सोनपुर की तरफ से आ रही ट्रेन के एक चालक का नजर महिला पर पड़ी ट्रेन चालक द्वारा इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच घायल महिला और उसके बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुट गई है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में जीआरपी पुलिस कर्मी ने बताया सूचना मिली थी बाघमुसा ढाला के पास घायल अवस्था में महिला पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे घायल महिला और एक बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटने से एक बच्चे की मौत हो गई है।
हाजीपुर से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
