HomeHajipurप्रसव के दौरान महिला की मौत परिजनों ने किया हंगामा

प्रसव के दौरान महिला की मौत परिजनों ने किया हंगामा

प्रसव के दौरान महिला की मौत परिजनों ने किया हंगामा

हाजीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने तैनात डॉक्टर एवं नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर अक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी गई। वही परिजन मुआवजे की मांग को लेकर डटे थे। मृतक महिला सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के विशाही परसा गांव निवासी सोनू कुमार की पत्नी प्रतिमा कुमारी बताई गई है।महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे सारण जिले के विशही परसा गांव निवासी सोनू कुमार की पत्नी प्रतिमा कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में भर्ती होने पर डॉक्टर ने पहले नॉर्मल डिलीवरी होने की बात कहकर भर्ती कर लिया। इस दौरान एक बजे तक नॉर्मल डिलीवरी के इंतजार में महिला को कोई दवाई या इलाज नहीं किया गया। आरोप है कि एक बजे में डॉक्टर ने खून की कमी बताते परिजनों को खून मंगाने के लिए कहा डॉक्टर के कहने पर परिजनों ने ब्लड की व्यवस्था कर ले आया, ब्लड लाने के बाद ड्यूटी पर तैनात जीएनएम ने अपनी ड्यूटी खत्म होने की बात बताकर ब्लड नही चढ़ाया। दो पहर में महिला की स्थिति बिगड़ने पर आनन फानन में डॉक्टर ने  ऑपरेशन के बाद ब्लड चढ़ाने की बात कहकर महिला  का ऑपरेशन कर डिलीवरी कराया। महिला ने एक पुत्र को जन्म दी है जिसके बाद शाम सात बजे के करीब महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी में तैनात दूसरे शिफ्ट की जीएनएम ने पहले वाले के समय में भर्ती मरीज होने के कारण महिला को ब्लड नही चढ़ाया जिससे उसकी मौत हुई है। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए तथा जीएनएम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर हंगामा करने लगे। हंगामा की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, एस आई कृष्णदेव खटैत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर अक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular