HomeHajipurवैशाली जिले की पुलीस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा 14 गिरफ्तार...

वैशाली जिले की पुलीस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा 14 गिरफ्तार होटल की आड़ में चल रहा था धंधा

Vaishali district police busted a sex racket, 14 arrested, the business was going on under the guise of a hotel

वैशाली जिले के भगवानपुर थानान्तर्गत देहव्यापार एवं वैश्यावृति के 07 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस 05 महिला और 02 लड़की को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस ने ब्यान के लिए न्यायालय में पेश किया गया है जबकि सभी आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

यह करवाई भगवानपुर थाना द्वारा गुप्त सूचना पर की गई है। बताया गया है कि थाना क्षेत्र स्थित बिठौली NH 22 पर अवस्थित पहाड़ी सिंह लाईन होटल में उसके मालिक पहाडी सिंह मैनेजर एवं अन्य कर्मी के द्वारा होटल व्यवसाय के आड़ में बाहर से महिलाओं एवं लड़‌कियों को लाकर देह व्यापार एवं वैश्यावृति का धंधा आर्थिक लाभ के उद्देश्य से कराया जा रहा था। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया जिसमें भगवानपुर थानाध्यक्ष, लालगंज थानाध्यक्ष, थाना सशस्त्र बल एवं दण्डाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी भगवानपुर को शामिल कर रेड किया गया। तभी उक्त लाईन होटल से छापेमारी के क्रम में होटल में अस्त-व्यस्त हालात में कुल 07 पुरुष, 05 महिला एवं 02 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि पुलिस की आने की भनक लगते ही होटल मालिक एवं कर्मी फरार हो गया जिसके गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। होटल मालिक पहाडी सिंह, होटल मैनेजर अन्य कर्मी एवं 07 पुरूष अभियुक्तों पर भगवानपुर थाना कांड संख्या 90/24 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 एवं 6/8 पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-01. हरिचन्द्र सिंह, पे०-स्व० जर्नादन सिंह, सा०-चैनपुर, थाना-गोरौल, जिला-वैशाली। .02 . मनीष कुमार, पे०-दिनेश महतो, सा०-किरतपुर राजाराम, थाना-भगवानपुर, जिला-वैशाली। 03. मनोज साह, पे०-असर्फी साह, सा०-तेरसिया, थाना-गंगाब्रिज, जिला-वैशाली।04. अक्षय सिंह, पे०-रविन्द्र सिंह, सा०-हनुमाननगर, थाना-बिनडोला, जिला-दरभंगा05. विकाश कुमार, पे०-रामलगन राय, सा०- भगवानपुर रती, थाना-वैशाली, जिला-वैशाली। , 06. विभुति भुषण पाण्डे पे०-सत्यदेव पाण्डे, सा०- गरजॉल, थाना, महुआ जिला, वैशाली।07. राकेश सिंह, पे०-विनोद सिंह, सा०-चन्दवाड़ा, थाना-करताँहा, जिला-वैशाली।पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 09 मोबाईल, नगद 3593/ रूपये, 01 बाईक,01 कलाई घड़ी, 01 ब्लूटुथ,01 ड्राईविंग लाईसेंस और 01 आधार कार्ड बरामद किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular