वैशाली। चिमनी भट्ठा मालिक मुखिया पति मिथिलेश राय ने भठ्ठे पर काम करने वाली नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ किया है। मामला तब सामने आया जब पीड़िता जान बचाकर चिमनी भट्ठा से तकरीबन 7 KM दूर हसनपुर गांव चली गई थी। घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों के द्वारा महनार थाने की पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पीड़िता CM के गृह क्षेत्र नालंदा जिले के रहने वाली है। और वे अपने मां पिता के साथ पीछले छः महीने से चिमनी भट्ठा पर ईंट बनाने की काम करती थी। पिडिता ने कही कि वे अपनी चाची साथ सोए हुई थी। मुखिया पति ने उठाकर ऑफिस में ले जाकर दो घण्टे तक छेड़छाड़ किया। जब पापा और मेरे लोग पहुचे तो मारपीट कर भगाया दिया था। वे मुखिया पति से हाथ जोड़कर दुहाई मांगती रही लेकीन वे नही माने उसने आरजू विनती भी की थी। पीड़िता को मेडीकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं एसएफएल और डीआईओ अधिकारी जांच में जुट गया है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया नावालीक के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। मामला दर्ज कर लिया गया है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
वैशाली से रिशव कुमार की रिपोर्ट
